Jones, Phil M.: - "फिल एम. जोन्स लोगों के मध्य संवाद (बातचीत) कला के विशेषज्ञ हैं। वह प्रोफेशनल सेल्स ट्रेनर व मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। जिन्होंने दुनिया के पाँच महाद्वीपों और पचास से अधिक देशों में तकरीबन दो मिलियन (बीस लाख) से ज़्यादा लोगों को उनके द्वारा की जाने वाली प्रभावी बातचीत कौशल में प्रशिक्षित किया है।'एक्ज़ैक्टली व्हाट टू से' के माध्यम से वह प्रभावी संचार-संवाद की ऐसी रणनीतियाँ प्रदान करते हैं, जो आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने और आप जो चाहते हैं उससे अधिक पाने में मदद कर सकती है। अक्सर जब कोई ग्राहक आप जैसे ही किसी और इंसान की जगह आपको चुनने का निर्णय लेता है तो उसके द्वारा यह निर्णय आपकी बातचीत के कौशल के आधार पर लिया जाता है, क्योंकि दूसरों के साथ बातचीत करते समय आप जानते हैं कि वास्तव में क्या कहना है, कब कहना है और इसे कैसे महत्त्व देना है?फिल एम जोन्स के निर्णय लेने की प्रक्रिया और उसके रहस्य से समझाते हैं। वह इसके लिए सटीक शब्दों के चयन के साथ कहने के कौशल के बारे में प्रशिक्षित करते हैं। वे कहते हैं, प्रत्येक व्यवसाय में प्रत्येक व्यक्ति के पास बेचने के लिए कुछ न कुछ है।बस इसमें रचनात्मकता व सकारात्मक प्रभाव की आवश्यकता है।फिल एम जोन्स सटीक शब्दों के चयन की रणनीति सिखाकर, दर्शक बिक्री की एक नई धारणा के साथ आगे बढ़ते हैं। वह बस 'एक्ज़ैक्टली व्हाट टू से'(वास्तव में क्या कहना है) जानने से बढ़े हुए आत्मविश्वास और नई सीख को क्रियान्वित करते हुए एक अतृप्त भूख की कल्पना करने पर जोर देते हैं।"